Air India Flights: एयर इंडिया फ्लाइट की AC फेल, कई पैसेंजर हुए बेहोश, जमकर हंगामा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 457 शब्द|📅 31 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India Flights: एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में बड़ा हंगामा हुआ। फ्लाइट में एयर कंडीशनिंग सिस्टम (AC) बंद होने से कई लोग बेहोश हो गए। इस फ्लाइट में करीब 200 यात्री सवार थे। AC खराब होने से पहले यात्रियों ने हंगामा किया, बाद में एक-एक कर के कई यात्री बेहोश हो गए। इस घटना के बाद एविएशन मिनिस्ट्री (Ministry of Civil Aviation) ने एयर इंडिया को शो-काज नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट गुरुवार (30 मई) को 24 घंटे लेट हो गई। फ्लाइट को कल दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरना था, लेकिन इसे शुक्रवार (31 मई) को दोपहर 3 बजे रीशेड्यूल किया गया। हालांकि, फ्लाइट के रवाना होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बच्चे-बुजुर्ग समेत करीब 200 लोग सवार थे

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI 183 में बच्चे-बुजुर्ग समेत करीब 200 लोग सवार थे। 30 मई को सभी पैसेंजर्स फ्लाइट में बैठ चुके थे। इसके बाद पता चला कि विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा है।

लगभग 6 घंटे तक पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट में AC ठीक होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान कई लोग बेहोश हो गए। इसके बाद फ्लाइट को रात 10 बजे रीशेड्यूल किया गया। पैसेंजर्स लगभग 7:20 बजे फ्लाइट में चढ़े थे, लेकिन तब भी AC काम नहीं कर रहा था।

एयरोब्रिज पर बैठकर गेट खुलने का इंतजार

एक घंटे के बाद पैसेंजर्स को फिर से बाहर निकलना पड़ा। उन्हें एयरपोर्ट पर वापस जाने के लिए एक घंटे एयरोब्रिज पर बैठकर गेट खुलने का भी इंतजार करना पड़ा। एविएशन मिनिस्ट्री ने एअर इंडिया को शो कॉज नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

एअर इंडिया ने माफी मांगी

एअर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट में टेक्निकल दिक्कत आ गई थी, जिसके कारण देरी हुई। अगले दिन शुक्रवार (31 मई) सुबह टेक ऑफ नहीं किया जा सका, क्योंकि रात में सैन फ्रांसिस्को में लैंड नहीं कर सकते। वहां नाइट लैंडिंग पर रोक है।

एयरलाइंस ने बताया कि देरी के कारण क्रू मेंबर्स ने भी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) पार कर ली थी। पैंसेजर्स को पूरा रिफंड, कॉम्प्लिमेंट्री रीशेड्यूलिंग या होटल में ठहरने का ऑप्शन दिया गया था।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

एअर इंडिया ने X पर लोगों के पोस्ट पर जवाब देते हुए असुविधा के लिए माफी मांगी है। एयरलाइंस ने कहा कि हमारी टीम उड़ान में देरी को दूर करने के लिए काम कर रही है। हम यात्रियों की मदद के लिए अपनी टीम को भी सतर्क कर रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *