Canada News: कनाडा की PEI संसद में भारतीय छात्रों का छलका दर्द, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 518 शब्द|📅 31 May 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada News : Canada के सबसे छोटे Prince Edward Island (PEI) ने हाल ही में आव्रजन परमिट में 25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। इस फैसले ने भारतीय छात्रों के बीच हलचल मचा दी है, जिससे उनके निर्वासन का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें:Canada PR के नए नियम से भारतीय छात्रों और भारतीय नागरिकों को बड़ा झटका

इसके विरोध में सैकड़ों भारतीय छात्र पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि कनाडाई प्रांत की आव्रजन नीति में अचानक किए गए बदलावों ने उनके भविष्य को अनिश्चितता में धकेल दिया है।

PEI में भारतीय छात्रों की आवाज

प्रदर्शनकारी छात्रों में से दो ने Prince Edward Island (पीईआई) की संसद में अपनी आवाज उठाई, जिसमें उन्होंने बताया कि यह नीति कितनी अन्यायपूर्ण है।Rupinderpal Singh ने संसद में अपनी Situation clear करते हुए कहा कि उन्होंने यहां अपनी शिक्षा पर Canada के स्थानीय छात्रों की तुलना में तीन गुना अधिक खर्च किया है। इसके बावजूद उन्हें अप्रवासी के रूप में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

असमानता का सवाल

Rupinderpal Singh ने अपने बयान में कहा, “मैंने ओंटारियो में अपनी शिक्षा और कनाडा में taxation दोनों पर Excessive पैसा खर्च किया है। इससे मुझे एक कनाडाई नागरिक के समान अधिकार सुनिश्चित होने चाहिए थे।

मेरे दोस्त जिन्होंने यहां काम किया, उन्होंने उसी कोर्स के लिए 2500 डॉलर का भुगतान किया। दो सेमेस्टर के लिए। यह कितना सही है? मैंने इसके लिए लगभग 30,000 डॉलर का भुगतान किया।

वहीं, इसी के लिए कनाडा में जन्मे और पले-बढ़े छात्रों ने लगभग 10,000 डॉलर का भुगतान किया। मैंने 20,000 डॉलर ज्यादा खर्च किए और फिर भी हम कष्ट में हैं। यह कितना अनुचित है?”

छात्रों की भविष्य की अनिश्चितता

यह सवाल सिर्फ रूपिंदरपाल सिंह का नहीं है, बल्कि उन सैकड़ों भारतीय छात्रों का है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कनाडा आए थे। इन छात्रों ने अपनी पढ़ाई और जीवन यापन के लिए भारी खर्च किया है, लेकिन अब वे अपने भविष्य को अंधकारमय देख रहे हैं। कनाडाई सरकार की इस नीति ने उनके सपनों को झटका दिया है।

Immigration नीति में बदलाव का प्रभाव

3X ज्यादा खर्च के बावजूद मुसीबतें जारी, कनाडा की PEI संसद में भारतीय छात्रों का छलका दर्द
Canada News

Canada में आव्रजन नीति में यह बदलाव अचानक आया है, जिससे prince edward island में migrants की संख्या बढ़ गई है। इससे यहां की health and residential सेवाओं पर दबाव पड़ा है। सरकार का मानना है कि भीड़ ज्यादा होने से इन सेवाओं पर Excessive बोझ पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने यह कटौती की है।

भविष्य के प्रति चिंता

भारतीय छात्रों की यह स्थिति एक गंभीर मुद्दा है, जो यह दर्शाता है कि शिक्षा और प्रवास के क्षेत्र में समानता और न्याय का अभाव है। यह नीति न केवल उनके economic struggle को दर्शाती है, बल्कि उनके सपनों और भविष्य को भी प्रभावित करती है।

Jobs In Canada
Jobs In Canada

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

भारतीय छात्रों ने कनाडा में शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने परिवारों और जीवन में कई बलिदान दिए हैं। अब वे उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी आवाज सुनी जाएगी और उनके साथ न्याय किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *