Election Commission: स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ में मतदान से पहले हो गया बड़ा कांड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 31 May 2024

डेली संवाद, मुकेरियां। Election Commission: पंजाब के मुकेरियां (Mukerian) उपमंडल के गांव साहिब दा पिंड में गत रात्रि चोरों ने सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल (Government Elementary Smart School) में से वोटों के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए कैमरे समेत स्कूल का कीमती सामान चोरी कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

इस संबंध में गांव के सरपंच चरनजीत सिंह ने बताया कि सुबह जब स्कूल का सफाईकर्मी स्कूल में सफाई करने पहुंचा तो उसने स्कूल के दरवाजों के टूटे ताले देखे तो उसके बारे बताया जिस पर वह अन्य व्यक्तियों के साथ स्कूल में पहुंचा तो देखा के स्कूल के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे।

क्या-क्या सामान चोरी हुआ

इसके बारे मैं स्कूल की अध्यापिका गगनदीप कौर को सूचित किया गया। उन्होंने तुरंत स्कूल पहुंच कर बताया कि स्कूल के समान के साथ चुनावों के मद्देनजर कुछ दिन पहले ही स्कूल के अंदर चुनाव आयोग द्वारा लगाया गया एक कैमरा भी चोरों ने चुरा लिया और चोर स्कूल से एक कम्प्यूटर सेट, एक एल.ई.डी., दो की-बोर्ड, बच्चों के लिए लगाया गया 1 प्रोजैक्टर, अलमारी का सामान, 1 पंप चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

इसके अलावा स्कूल का और क्या-क्या सामान चोरी हुआ हैं, इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना थाना मुकेरियां को दे दी गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *