Jalandhar News: जालंधर के K9 Dog’s Clinic में इलाज के दौरान Dog की मौत, जमकर हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 31 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के अर्बन एस्टेट फेस-1 गढ़ा रोड पर स्थित K9 Dog’s Clinic & Veterinary hospital में कटिंग करवाने के लिए लाए गए रशियन ब्रीड के Dog चाउ चाउ की अचानक मौत हो गई। डॉग की मालिक ने आरोप लगाए है कि उनका डॉग बिल्कुल ठीक था लेकिन डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजैक्शन की ओवरडोज से उनके डॉग की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

जानकारी देते सोनिया कोहली ने बताया कि उन्होंने यह Dog रशिया से करीब एक लाख 25 हजार रुपए की कीमत से मंगवाया था। वह पहली बार इस क्लीनिक में आई थी और डॉग को उनका नौकर लेकर आया था। जहां पर डॉक्टर ने कटिंग करवाने में पहले इंजेक्शन लगाना होता है।

ओवरडोज डॉग की मौत

आरोप है कि जैसे ही डॉक्टर इंजेक्शन लगा कर कटिंग करने के लिए डॉग को अन्य रूम में लाया तो देखते ही देखते वह बेसुध हो गया और उसकी मौत हो गई। डॉग के मालिकों ने जब डॉक्टर से पूछा तो उसने भी कोई तसल्ली भरा जवाब नहीं दिया। सोनिया ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उन्होंने एक बेटा खो दिया और दूसरा घर में बेसुध पड़ा है।

Jalandhar News: जालंधर के K9 Dog’s Clinic में इलाज के दौरान Dog की मौत, जमकर हंगामा
जालंधर के K9 Dog’s Clinic में इलाज के दौरान Dog की मौत, जमकर हंगामा

इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद बाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। सोनिया कोहली ने कहा कि ओवरडोज से ही उनके डॉग की मौत हुई है। इस संबंधी बाना 7 की पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। डॉग कर पोस्टमार्टम करवा कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

उधर डॉक्टर गोपाल शर्मा ने कहा कि डॉग को जब लाया गया तो वह ठीक था। परिवार से पूछने के बाद ही उसे बेहोश करने का इंजेक्शन दिया गया था क्योंकि वह काटता था। हो सकता है गर्मी में वोमिटिंग के कारण उसके गले में कुछ फंस गया हो जिससे उसकी मौत हो गई हो। यह चीजें मेडिकल लाइन का पार्ट हैं और ऐसी घटनाएं होती रहती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *