Jalandhar News: हमसफर यूथ क्लब ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को योजनाओं व वोट देने के लिए किया जागरूक

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मुख्य फोकस के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (Red Cross Society) और जिला जालंधर प्रशासन की देखरेख में हमसफ़र यूथ क्लब द्वारा पंजाब बिल्डिंग और निर्माण कल्याण की सरकारी योजनाओं के बारे में दोआबा चौक पर श्रमिकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

क्लब के अध्यक्ष रोहित भाटिया ने कहा कि मैं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सेवानिवृत्त तहसीलदार सरदार इंद्र देव सिंह मिन्हास का बहुत आभारी हूं, जिनके नेतृत्व में सभी क्लब पदाधिकारियों को समाज और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया और जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

उन्होंने यह भी बताया कि क्लब पूरे मई महीने तक जालंधर में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों के बीच जाकर जागरूकता गतिविधियां चलाएगा। इस समय जोकि चुनाव का मौसम है, क्लब के सभी पदाधिकारियों ने अपनी मूल जिम्मेदारी निभाते हुए मतदाताओं को बिना किसी लालच, बिना किसी भय के दबाव के ईमानदारी से मतदान करने तथा समाज और देश की प्रगति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हमसफ़र यूथ क्लब के रोहित भाटिया, पूनम भाटिया, रंजीत कौर, उमेश लाल एवं अन्य उपस्थित रहे।

पंजाब कांग्रेस प्रधान की पत्नी बोलीं-मुझसे गलती हो गई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *