डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Election 2024: Anurag Thakur in Jalandhar- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू (Sushil Rinku) के पक्ष में जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर (Rakesh Rathore) की अध्यक्षता में हिमाचल परिवार संघ के तरफ से एक बड़े जलसे का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
हिमाचल परिवार संघ की ओर से संजीव मिंटू व दविंदर मिंटू उर्फ रूमाली के नेतृत्व में जालंधर लोकसभा चुनावों को लेकर एक विशाल जलसे का आयोजन स्थानीय रिसोर्ट में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय खेल, युवा, व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर उपस्थित हुए।
AAP पर किसी का विश्वास न रहा
इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, संगठन मंत्री विद्या भारती पंजाब राजेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, विधायक शीतल अंगुराल मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का न सिर्फ पंजाब में बल्कि अन्य राज्यों में भी बुरा हाल है जिसके चलते किसी भी राज्य की जनता इनको झूठ पर विश्वास नहीं कर रही।
जालंधर को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज जालंधर को दो-दो विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन मिलने जा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज बाहरी ताकते पंजाब की शांति और भाईचारे को खराब कर रही है और यह वह ताकते हैं जिनका पंजाब से कोई लेना-देना नहीं है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जालंधर और पंजाब के विकास के लिए भाजपा का सांसद लाना होगा इसके लिए अब यह हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने देश अपने राज्य और अपने शहर के विकास के लिए हम अपने सभी सगे संबंधियों को फोन कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
620 मिलियन डॉलर पर पहुंचा बिजनेस
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप नेशन बनाया और कहा कि पहले विदेशी मुद्रा भंडार 300 मिलियन डॉलर था और आज 620 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया है यह है ईमानदार सरकार का काम जो कि कांग्रेस की सरकार पिछले 60 सालों में भी ना कर पायी।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब सहित जालंधर की जनता अब भाजपा शासित विकसित राज्यों की तरह जालंधर में पंजाब का विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार रिंकू को विजयी बनाकर लोकसभा में भेजेंगे। इस अवसर पर अमरजीत सिंह अमरी, अनिल सच्चर, सनी शर्मा, बालकिशन, सतपाल शर्मा, विकास शर्मा आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।
पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें









