डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Election 2024: जालंधर लोकल बॉडी सैल (Jalandhar Local Body Cell) द्वारा जालंधर के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं पूर्व सीपीएस के. डी. भंडारी (KD Bhandari) के साथ बैठक हुई तथा चाय पर चर्चा की गई। के.डी भंडारी ने पूरी लोकल बॉडी जिला टीम का मार्गदर्शन करते हुए लोकल बॉडी टीम के लोकसभा चुनावों प्रति कर रहे कार्यों की सराहना की।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
टीम को बूथ स्तर पर बैठक कर एवं चाय पर चर्चा कर बूथ के अंतर्गत आते इलाका निवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश प्रति किये कार्यों जिसमें करोना काल में देश को संकट की स्थिति में बाहर निकलना, श्री राम मंदिर का निर्माण करवाना औऱ स्पेशल ट्रैन चलाकर श्री रामलला के दर्शन करवाना, उज्जवला योजना घर -घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाना औऱ बहुत सी सब्सिडियां जो नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आम जनता को प्राप्त हुई।
लूट व जान माल का खतरा बना रहता
के. डी भंडारी ने कहा कि आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं आये दिन चेन स्नैन्चिंग लूट-पाट मची हुई है। महिलाओं का अकेले घर से निकलना सुरक्षित नहीं। आये दिन गैंगवार भी हो रही है। यहाँ तक की रात के समय दुकानदार भी सुरक्षित नहीं। उसे भी रात के समय घर जाते लूट व जान माल का खतरा बना रहता है।
लोकबॉडी टीम का धन्यवाद किया
के. डी भंडारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव जितने के बाद हम अपने शहर में समाज में मजबूत प्रशासन व्यवस्था क़ायम करेंगे जिससे लोगों को सुरक्षित वातावरण मिले व महिलाएं सड़क पर अकेले चलते भी अपने को सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने लोकबॉडी टीम का धन्यवाद किया।
लोकल बाडी सैल में नियुक्ति
सैल के उपप्रधान रजनीश कपाही को चाय पर चर्चा संबंधी बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक में कई कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिसमें किरणदीप सिंह रंधावा को जिला लोकल बॉडी सैल का प्रवक्ता लगाया व पंकज शर्मा सैल के मंडल 2 के प्रधान बनाया गया।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
प्रीतम दास को मंडल 12का प्रधान, संदीप गगन को सैल के मंडल 4 का महामंत्री बनाया गया व अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गयी। लोकल बॉडी सैल के जिला प्रधान मुनीश सहगल ने के डी भंडारी एवं सभी कार्यकर्ताओं एवं सैल के सभी पदाधिकारिओं का धन्यवाद किया।
पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें









