डेली संवाद, जालंधर। Lovely Professional University: जालंधर-लुधियाना हाईवे (Jalandhar-Phagwara Highway) पर फगवाड़ा के पास स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) के लॉ-गेट (Law Gate LPU) के बाहर दो गुटों में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
थाना सतनामपुरा पुलिस ने दोनों गुटों के दो दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर 3 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि शुक्रवार आधी रात को लॉ गेट महेडू में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक गुट द्वारा गोलियां चलाई गई। गोलीबारी व अन्य हथियारों के प्रयोग के चलते चार छात्र घायल हुए थे।
पुलिस ने किया 13 युवकों को नामजद
महेड़ू पुलिस चौकी के इंचार्ज ASI दर्शन सिंह के अनुसार ला गेट में हुड़दंग मचाने के मामले में 13 युवकों को नामजद किया है जिनमें से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जबकि बाकी युवकों की तलाश जारी है। इसके अलावा कुछ अज्ञात युवकों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है।
घटना स्थल से पिस्टल के पांच खोल भी बरामद
इस बारे में जानकारी देते हुए ASI दर्शन सिंह ने बताया कि घटना स्थल से पिस्टल के पांच खोल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों की पहचान आदर्श त्रिपाठी, गौरव गौतम और आशीष कुमार के रूप में हुई है।
ये आरोपी हुए नामजद
जबकि बाकी नामजद आरोपियों की शिनाख्त जय मनी निवासी बिहार, सरफराज निवासी जम्मू, जासिन चौधरी निवासी जम्मू, परीक्षित राणा निवासी हरियाणा, अमन चौधरी निवासी रुड़की (उत्तराखंड), सत्यम निवासी बुलंदशहर, यश राठी निवासी मुजफ्फरनगर।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
कुलदीप डगर निवासी पलवल (हरियाणा), अर्पित उर्फ बॉक्सर निवासी फतेहाबाद (हरियाणा), मेघराज उर्फ मेघु निवासी पलवल (हरियाणा) सभी हाल निवासी लॉ गेट महेड़ू के रूप में हुई है। इनके अलावा पुलिस ने 25-30 अज्ञात युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र की संदिग्ध मौत
पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें









