Jalandhar News: जालंधर में बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, कई महीनों तक किया रेप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर से रिश्तों को तारतार करने वाली खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में बाप द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के गांव खुसरोपुर में एक सौतले पिता ने अपनी बेटी के साथ रेप किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ कई बार रेप किया इसके साथ ही वह पीड़ित को धमकाता था कि अगर उनसे इसके बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा जिसके कारण वह सब सहती रहती।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसके बारे में परिवार वालों को तब जानकारी हुई जब पीड़ित बीमार हुई, जिसके बाद तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके साथ ही पीड़ित का मेडिकल भी करवाया गया जिसमे यह सामने आया कि आरोपी ने पीड़ित के साथ कई बार रेप किया है।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

इसके बाद तुरंत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *