Accident News: भयानक सड़क हादसा, मां के साथ स्कूल जा रही 7वीं कक्षा की बच्ची की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Accident News: चंडीगढ़ से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ में भयानक हादसा हो गया है और इस हादसे में स्कूल जा रही 7वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार सुबह सिंघपुरा लाइट प्वाइंट नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि अनन्या अपनी मां के साथ एक्टिवा पर नगला रोड स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी। मां एक्टिवा चला रही थी और बेटी पीछे बैठी थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जैसे ही वह सिंघपुरा चौक के पास गुलिस्तान पैलेस के सामने पहुंची और मुख्य सड़क से नीचे उतरने लगी तो उसकी एक्टिवा एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनन्या की मौके पर ही मौत जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *