Crime News: बड़ी वारदात, पंजाब में दिन दहाड़े बाउंसर की गोलियां मारकर हत्या

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, खरड़। Crime News: पंजाब के खरड़ से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि खरड़ के नजदीक चंदो गांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गई है। वहीं मृतक की पहचान मणि सिंह (26) पुत्र बबली गांव त्यूड़ के रूप में हुई है जोकि बाउंसर था। बताया जा रहा है कि आज जब वह जिम से मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

तभी गांव चंदो के पास 2 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *