Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ मनाया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के मन में समाज-सेवा का जज़्बा पैदा करना है।

इस अवसर पर बच्चों से फर्स्ट एड किट तैयार करवाई गई, जिसमें प्राथमिक चिकित्सा का सारा सामान जैसे कैंची, पतली पटियाँ, चिपकने वाली टेप, थर्मामीटर, तिकोनी बैंडेज आदि रखा गया‌ तथा आवश्यकता पड़ने पर कैसे इन्हें प्रयोग में लाया जाए- यह भी बताया गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के एल्युमिनी, एमरजैंसी डिपार्टमेंट के डॉक्टर रणधीर ने अपनी टीम के साथ इनोसेंट हार्ट्स नूरपुर का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया कि मरीज तक कोई भी चिकित्सा सहायता पहुँचाने से पहले वह किसी की भी जान कैसे बचा सकते हैं ?

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

सैशन की शुरुआत ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस 2024 के थीम ‘आई गिव विद जॉय, एंड द जॉय गिव इज अ रिवार्ड’ के तहत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटिका के साथ की गई। तत्पश्चात पिछले 10 वर्षों से बीएलएस (बेसिक लाइफ सुपोर्ट) में प्रशिक्षित विक्रम ने विद्यार्थियों को डेमोंसट्रेशन के साथ प्रेजेंटेशन दिया गया कि किस प्रकार मरीज को रिकवरी पोजीशन में ले जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

इसके बाद विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। कक्षाओं में विज्ञान की अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि हेनरी डुनेंट की जयंती पर ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ मनाया जाता है। जिस तरह रेड क्रॉस संस्था के स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भावना से विभिन्न आपदाओं में निरंतर अपनी सेवाएँ देते रहते हैं, उसी प्रकार हमें भी मानव-कल्याण और परोपकार हेतु अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *