Punjab Politics: गाखल ग्रुप के अमोलक सिंह गाखल ने BJP के रवनीत बिट्टू को दिया समर्थन, कहा- लुधियाना में जीत का इतिहास रचेंगे बिट्टू

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: सात समंदर पार रह कर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहने वाले अमोलक सिंह गाखल (Amolak Singh Gakhal) के दिल में पंजाब (Punjab) और पंजाबियत बसती है। फिर पंजाब के लिए चाहे कोई समाज सेवा के काम हो, खेल और अन्य तमाम नेकी वाले काम के लिए पंजाब के लोग अमोलक गाखल को याद करते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जालंधर के गाखल गांव के समाज सेवक अमोलक गाखल ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से सात समंदर पार जालंधर ही नहीं, पंजाब और भारत का नाम रौशन कर रहे हैं। समाज सेवा के कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले एनआरआई अमोलक गाखल की राजनीति में भी रुचि है।

अमोलक सिंह गाखल (यूएसए)

बिट्टू जीत हासिल कर इतिहास रचेंगे

गाखल ग्रुप प्रोडक्शन के चेयरमैन अमोलक सिंह गाखल ने भाजपा के उम्मदीवार रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र लुधियाना से भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू जीत हासिल कर इतिहास रचेंगे।

अमोलक गाखल ने कहा कि गाखल परिवार की हमेशा सोच रही है कि पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार पैदा किया जाए और इसी सोच के तहत हमने वर्ष 2008-09 में लुधियाना में भारत का सबसे बड़ा गोल्ड जिम बनाया था। लेकिन वहां हमारी पार्किंग बंद कर दी और हमें कारोबार बंद करने के लिए मजबूर किया।

अमोलक सिंह गाखल

पहले की सरकार का रवैया खराब रहा

इससे हमारा प्रबंधन बहुत प्रभावित हुआ और पंजाब और भारत में हमारे अन्य गोल्ड जिम भी बंद हो गए। हमने ‘वैसाखी लिस्ट’ और ‘सेकंड हैंड हस्बैंड’ जैसी फिल्मों की शूटिंग भी पंजाब में की, ताकि पंजाब के होटलों और अन्य लोगों को रोजगार मिले, लेकिन उस समय सरकार का रवैया अच्छा नहीं था।

Ravneet Singh Bittu
Ravneet Singh Bittu

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

अमोलक गाखल ने कहा कि भाजपा हमेशा चाहती है कि NRI भारत आकर बिजनेस करें, इसलिए जरूरी है कि रवनीत सिंह बिट्टू को जिताएं। लुधियाना के सभी वर्गों को रवनीत सिंह बिट्टू को जिताने में सहयोग करनी चाहिए। गाखल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के लोगों के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। इसलिए, अगर भाजपा उम्मीदवार जीतते हैं, तो पंजाब का भला होगा।

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *