Jalandhar News: भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024- भारतीय जनता पार्टी (BJP) जालंधर लोकसभा (Jalandhar Lok Sabha) से उम्मीदवार सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) की अगुवाई में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कचेहरी चौक से लेकर डीसी दफ्तर तक हुजूम उमड़ पड़ा।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

नामांकन के कार्यक्रम में भाजपा ने एक तरह से अपना शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन कार्यक्रम कचहरी चौक से शुरू होकर डीसी ऑफिस से पहले पहुँच कर संपन्न हुआ और और फिर सुशील रिंकू नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए डीसी ऑफिस के लिए रवाना हो गए।

ये नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी और राजेश बाघा, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, करमजीत कौर चौधरी, प्रदेश मीडिया को कन्वीनर राकेश गोयल, ध्रुव वधवा, राजन अंगुराल, सुनीता रिंक आदि उपस्थित थे।

नामांकन पत्र दाखिल करने जाते भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू

भाजपा ही विकास कराएगी

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के देश का विकास करती है और केंद्र की लाभकारी योजनाओं को लागू करती है। उन्होंने कहा कि जालंधर के मतदाता भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वो भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू को एक बड़ी लीड के साथ विजयी बनाएंगे।

नामांकन पत्र दाखिल करने जाते भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू

उन्होंने कहा कि आज उमड़ी भीड़ देखकर भाजपा सहित आम लोगों का भी हौसला बढ़ गया है और विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा से भाजपा की जीत पक्की है, बस घोषणा होनी बाकी है। उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए जबरदस्त समर्थन से सभी अभिभूत हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज, गुरिंदर सिंह लांबा, भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत, मुनीश विज,ज़िला सचिव अजय चोपड़ा, शाम शर्मा, अशवनी अटवाल, गौरव महे, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, अमित भाटिया, हितेश स्याल, श्री गोपाल कृष्ण सोनी मौजूद थे।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *