Farmers Protest: किसान आंदोलन के कारण 21 हजार टिकट रद्द, 93 लाख रुपये रिफंड, यात्रियों को हो रही परेशानी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: किसान आंदोलन के कारण एक तरफ जहां यात्रियों को शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ करीब 3500 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने 17 अप्रैल से 12 मई तक 21 हजार टिकट रद्द किए हैं और यात्रियों को रिफंड के तौर पर 93 लाख रुपये लौटाए गए हैं। उधर, किसान आंदोलन के चलते अंबाला कैंट स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

सबसे ज्यादा भीड़ प्लेटफार्म 1, 2, 3 और 4 पर है क्योंकि दिल्ली, अमृतसर और जम्मू से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें इन्हीं प्लेटफार्म से चल रही हैं।ऐसे में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक टीम तैनात की है।

यात्री फर्श पर लेटने को मजबूर

ट्रेनों के बार-बार रद्द होने और डायवर्जन से यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अब स्टेशन पर बैठने की जगह कम होती जा रही है। प्लेटफार्म पर बेंचें भरी हुई हैं। ऐसे में यात्रियों को फर्श पर लेटकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। रेलवे इस मामले में कोई मदद नहीं कर पा रहा है।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *