Jalandhar News: गुरूओं, पीरों व सूफी-संतों की बदौलत ही आज भारत की विश्व में अलग पहचान- सुशील रिंकू

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: हमारे गुरुओं, पीरों, सूफी-संतों की बदौलत ही आज भारत की विश्व में अलग पहचान है क्योंकि पूरी दुनिया को अध्यातमवाद का मार्ग हमारे देश ने ही दिखाया है।

ये विचार जालंधर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज शाहकोट के गांव नंगल अंबीया में उदासीन डेरा माता पंजाब कौर जी में आयोजित धार्मिक मेले व दीवान के दौरान व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

रिंकू के साथ हलके के वरिष्ठ भाजपा नेता राणा हरदीप सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिंकू ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें यहां इस पवित्र दिहाड़े पर हाजिरी लगाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से हर असंभव चुनौती को पार किया जा सकता है। यहां इस पवित्र स्थल पर उन्होंने महंत चेतन दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

डेरे में धार्मिक उत्सव 7 मई को शुरू हुआ था जिसका समापन 13 मई को हुआ। यहां धार्मिक दीवान सजाए गए और श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन हुआ। डेरा प्रबंधन की तरफ से सुशील रिंकू को यहां पहुंचने पर सम्मानित भी किया गया, साथ ही उनकी जीत के लिए अरदास की गई। इस मौके पर कमल नाहर, हरदेव सिंह पीता, अमरजीत थिंद समेत बड़ी तादाद में गणमान्य मौजूद थे।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *