Chardham Yatra 2024: बड़ी खबर, केदारनाथ समेत चारों धाम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तराखंड। Chardham Yatra 2024: चारों धामों की यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चारों धाम केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

श्रद्धालु परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल नहीं कर सकेंगे। उत्‍तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष पिछले वर्ष से दोगुनी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

अभी तक कोई भगदड़ नहीं मची

श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट पर पंजीकरण के बाद ही आएं। इससे व्यवस्थाओं में मदद मिलेगी। मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। कहा कि अभी तक कोई भगदड़ नहीं मची है। फेक न्यूज फैलाना अपराध है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

उन्होंने कहा कि इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यहां आस्था को कोई ठेस न पहुंचाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *