Punjab News: विजय रूपाणी ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी ने आज देश के प्रसिद्ध राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचकर डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

रूपाणी ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति हुईं है। इस अवसर पर आनंदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सुभाष शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी डेरा ब्यास ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए मील पत्थर स्थापित किया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

उन्होंने कहा कि यहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग सत्संग सुनने के लिए आते हैं। रूपाणी ने कहा कि कोरोना काल में भी डेरे की तरफ से मानवता की जो मिसाल पेश की गई वह बहुत ही दुर्लभ है। इस दौरान डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने विजय रूपाणी से समाज सेवा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *