Benefits Of Lassi: गर्मी में लस्सी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये फायदे, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Benefits Of Lassi: इन दिनों लोग प्यास लगने पर कोई सॉफ्ट ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। लेकिन घर में आसानी से बनाई जाने वाली और सेहत के लिए फायदेमंद लस्सी को बहुत कम लोग पीते हैं। लस्सी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जो सभी उम्र के लोगों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इसे पीने से शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है। लस्सी एक पंजाबी पेय पदार्थ है, जिसे वहां के लोग भोजन करने के बाद लेना पसंद करते हैं। लस्सी को गर्मियों में पीने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।

गर्मियों में लस्सी पीने के फायदे

ताजगी और ठंडक

लस्सी दही का इस्तेमाल करकर बनाई जाती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करती है। गर्मियों में लस्सी पीने से आपके शरीर को गर्मी से राहत मिलती है और वह ताजगी से भर जाता है।

पाचन को सुधार

लस्सी में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन को सुधारने में मदद कर सकते हैं। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाती हैं।

विटामिन और मिनरल्स का सोर्स

दही और लस्सी में कैल्शियम, विटामिन डी, पोटैशियम, और विटामिन बी के साथ-साथ अन्य जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

हाइड्रेशन

गर्मियों में शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। लस्सी में पानी के साथ-साथ पोटैशियम भी होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *