Punjab News: जालंधर के थाने में चोरी के आरोपी से मारपीट, जाने क्या है पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर में थाने के अंदर चोरी के आरोपी से बुरी तरह मारपीट करने के मामला सामने आया है। जांच अधिकारी पर कोर्ट ने एक्शन लिया है। कोर्ट ने केस के जांच अधिकारी थाना डिवीजन नंबर-3 में तैनात एएसआई सतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

उन्हीं के थाने में सतपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 330 और 166-ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। ये केस पुलिस ने शनिवार को देर शाम दर्ज किया। सूत्रों के अनुसार मामले में पुलिस के उच्च अधिकारी जांच कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस केस की जांच आगे बढ़ाएगी। केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार हैं।

पुलिस कस्टडी में हुई थी पारस के साथ मारपीट

कोर्ट के आदेशों पर दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि 29 अप्रैल को थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 और 457 के तहत केस नंबर 48 दर्ज किया था। केस में पुलिस ने आरोपी पाए गए पारस उर्फ भीची को गिरफ्तार किया था। उक्त केस में एएसआई सतपाल जांच अधिकारी थे।

एएसआई सतपाल ने उक्त आरोपी को 14 मई को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसके साथ पुलिस कस्टडी में जमकर मारपीट की गई। पारस के साथ हुई मारपीट के बाद उसका परिवार कोर्ट गया तो कोर्ट में पारस के बयान दर्ज हुए। सभी तथ्यों को देखते हुए पुलिस ने एएसआई सतपाल पर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। फिलहाल केस में एएसआई सतपाल की गिरफ्तारी बाकी है।

भैरों बाजार में दुकान का ताला तोड़ चोरी करने का था आरोप

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पारस को भैरों बाजार में स्थित दुकान के अंदर से करीब दस लाख रुपए का सामान चोरी करने के आरोप लगाए थे। जिसमें पीड़ित अरुण कुमार ने कहा था कि वह रोजाना की तरीह 27 अप्रैल को रात दुकान बंद कर चले गए थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

29 अप्रैल को जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था और दुकान के अंदर पड़ी करीब 10 लाख रुपए एक हफ्ते की सेल गायब थी। जिसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत की तो जांच के बाद थाना-3 की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *