Exit Poll: पंजाब की 13 सीटों पर कांटे की टक्कर, AAP जीतेगी 6 सीट, पढ़ें पंजाब का एक्जिट पोल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 01 Jun 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Exit Poll: Punjab Chandigarh Exit Poll Results 2024 Update- पंजाब (Punjab) की 13 सीटों में सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत बताई जा रही है। तमाम Exit Poll पर नजर डालें तो पंजाब की 13 सीटों में आम आदमी पार्टी 6 सीटें जीत रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

पब्लिक-मैट्रिज (Public-Matrices) और पी मार्क (P Mark) के मुताबिक पंजाब (Punjab) की 13 सीटों में से आम आदमी पार्टी (AAP) 4 सीटें जीत सकती है। 3 सीटें कांग्रेस (Congress) और 2 सीटों पर भाजपा (BJP) को बढ़त का अनुमान है। 2 सीटें अन्य को संभावना जताई गई है।

अकाली दल को 1 से 3 मिलने की संभावना

वहीं इंडिया टीवी India TV CNX के अनुसार पंजाब में 2 से 4 सीटें आम आदमी पार्टी (AAP) को मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 4 से 6 सीटों का अनुमान जताया गया है। जबकि बीजेपी को 2 से 3, अकाली दल को 1 से 3 मिलने की संभावना जताई गई हैं।

पंजाब का एक्जिट पोल देखें

Exit Poll: पंजाब की 13 सीटों पर कांटे की टक्कर, AAP जीतेगी 6 सीट, पढ़ें पंजाब का एक्जिट पोल

रिपब्लिक-मैट्रिज (Republic-Matriz) के मुताबिक भाजपा (BJP) को 2 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस (Congress) को 3, AAP को 3 से 6, अकाली दल (Akali Dal) को 1 से 4 और अन्य को 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

BJP को 2 सीट मिल सकती है

न्यूज नेशन (News Nation) के Exit Poll के मुताबिक BJP को 2, कांग्रेस को 6, AAP को 4 और 1 अन्य को सीट मिल सकती है। टाइम्स नाउ (Times Now) नव भारत (Nav Bharat) की तरफ से चंडीगढ़ (Chandigarh) की इकलौती सीट पर भाजपा (BJP) काबिज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR

इसी तरह एबीपी न्यूज (ABP News) भी चंडीगढ़ (Chandigarh) की सीट भाजपा (BJP) के खाते में दे रहा है। जी न्यूज (Zee News) के सर्वे के अनुसार भी यह सीट बीजेपी (BJP) जीत रही है।

Zee News के अनुसार भाजपा को 53% और कांग्रेस को 36% वोट मिलने की संभावना है। एक्सेस माय इंडिया (Access My India) के सर्वे के अनुसार चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस के खाते में आ सकती है।

पंजाब के 13 सीटों पर मतदान प्रतिशत

Exit Poll: पंजाब की 13 सीटों पर कांटे की टक्कर, AAP जीतेगी 6 सीट, पढ़ें पंजाब का एक्जिट पोल
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *