INDIA Alliance: I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक खत्म, कांग्रेस का दावा 295 सीटें जीतेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 01 Jun 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। INDIA Alliance Delhi Meeting: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से एक घंटे पहले कांग्रेस ने I.N.D.I.A की कम से कम 295 सीटें जीतने का दावा किया। यह ऐलान गठबंधन की बैठक के बाद किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली। हमने चुनाव पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने X पोस्ट में कहा कि I.N.D.I.A की सभी पार्टियों ने बैठक की और तय किया कि एग्जिट पोल के आधार पर भाजपा और उसके तंत्र को बेनकाब किया जाएगा। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि एग्जिट पोल की बहस में I.N.D.I.A ब्लॉक की सभी पार्टियां हिस्सा लेंगी।

यह एक अनौपचारिक बैठक

खड़गे ने कहा था कि यह एक अनौपचारिक बैठक है, जहां वे केवल इस बात पर चर्चा करेंगे कि मतगणना के दिन उन्हें किस तरह की तैयारी करनी चाहिए और लोगों को कैसे सतर्क रहना चाहिए, चाहे वो EVM को लेकर हो या फॉर्म 17 सी के को लेकर हो। कांग्रेस पहले ही अपनी स्टेट यूनिट को फॉर्म 17सी को लेकर सतर्क रहने का कह चुकी है।

देखें क्या बोले कांग्रेस के प्रधान

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, भाजपा 303 या इससे ज्यादा सीटे जीतेगी

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बैठक में शामिल नहीं हुई हैं। ममता ने कहा था कि 1 जून को मेरे घर (बंगाल) में चुनाव है। ममता के अलावा महबूबा मुफ्ती और तेजस्वी यादव भी इस मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *