⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 163 शब्द|📅 01 Jun 2024
डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Chunav 2024: जालंधर लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 37.95% मतदान हो चुका है। जालंधर लोकसभा क्षेत्र के जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 39.6% वोटिंग हुई है। वहीं जालंधर सैंट्रल हलके में अभी तक सबसे कम 36.1% वोटिंग हुई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव
वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल वोटर 16 लाख 54 हजार 5 वोटर हैं। इनमें आठ लाख 59 हजार 688 पुरुष और सात लाख 94 हजार 273 महिला वोटर हैं।
जालंधर में त्रिकोणीय मुकाबला
इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, AAP उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के बीच है। जिले में कुल 1951 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 454 संवेदनशील बूथ हैं।
पढ़ें जालंधर के सभी हलकों की रिपोर्ट

पंजाब के 13 क्षेत्रों की रिपोर्ट









