Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब में अब तक 46.38% मतदान, जालंधर में 45.66% वोटिंग, पढ़ें अपने हलके और इलाके की रिपोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 01 Jun 2024

डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब में दोपहर बाद 3 बजे तक 46.38 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा गुरदासपुर में 49.10 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि सबसे कम अमृतसर में 41.74 फीसदी ही मतदान हो सका है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

वहीं, जालंधर लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 45.66% मतदान हो चुका है। जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 48.7% वोटिंग हुई है। जालंधर सैंट्रल हलके में 48 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं शाहकोट में केवल 42.66% वोटिंग हुई है। जालंधर सैंट्रल हलके के गुरुनानक पुरा वेस्ट में आम आदमी पार्टी के नेता दीनानाथ प्रधान ने मतदान किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल वोटर 16 लाख 54 हजार 5 वोटर हैं। इनमें आठ लाख 59 हजार 688 पुरुष और सात लाख 94 हजार 273 महिला वोटर हैं।

टीनू और रिंकू में मुकाबला

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, AAP उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के बीच है। जिले में कुल 1951 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 454 संवेदनशील बूथ हैं।

पढ़ें जालंधर के सभी हलकों की रिपोर्ट

Jalandhar Voting News Report
Jalandhar Voting News Report

पंजाब में इन हलकों में इतनी वोटिंग

Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब में अब तक 46.38% मतदान, जालंधर में 45.66% वोटिंग, पढ़ें अपने हलके और इलाके की रिपोर्ट
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *