Lok Sabha Chunav 2024: जालंधर वेस्ट हलके में BJP और कांग्रेसी नेताओं में झड़प, सुशील रिंकू ने पत्नी के साथ किया मतदान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 01 Jun 2024

डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Chunav 2024: जालंधर वेस्ट हलके में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई है। हालांकि मामले को मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुलझा लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

इस मामले में थाना-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने कहा- मामले में मारपीट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामूली विवाद था, मौके पर सुलझा लिया गया था।

आदमपुर में मारपीट

जालंधर लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक कुल 37.96% मतदान हो चुका है। जालंधर पश्चिम विधानसभ क्षेत्र में 39.60% सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं जालंधर सेंट्रल में सबसे कम 30.10% वोटिंग हुई है।

आपको बता दें कि जालंधर के आदमपुर क्षेत्र के मंसूरपुर बटाला गांव में पोलिंग एजेंट पर आप कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मतदान शाम 6 बजे तक

वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल वोटर 16 लाख 54 हजार 5 वोटर हैं। इनमें आठ लाख 59 हजार 688 पुरुष और सात लाख 94 हजार 273 महिला वोटर हैं।

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, AAP उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के बीच है। जिले में कुल 1951 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 454 संवेदनशील बूथ हैं।

देखें कहां कितना मतदान

विधानसभा सीटवोटिंग प्रतिशत
आदमपुर38.00%
करतारपुर38.10%
जालंधर उत्तरी38.93%
जालंधर केंद्रीय36.10%
जालंधर कैंट36.84%
जालंधर पश्चिम39.60%
नकोदर37.90%
फिल्लौर38.70%
शाहकोट37.33%
कुल वोटिंग37.95%
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *