Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब में मतदान के दौरान मारपीट, पोलिंग एजैंट का सिर फोड़ा, महिला हुई बेहोश, उम्मीदवार पर FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 01 Jun 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब में कई जगहों पर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इस दौरान सभी 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। दोपहर 1 बजे तक 37.80% मतदान हुआ है। वोटिंग के बीच कांग्रेस, BJP और आम आदमी पार्टी के नेता भिड़ गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

जालंधर में तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का सिर फोड़ दिया गया। आरोप है कि AAP के कार्यकर्ताओं ने सरिए से सिर पर वार किया। यहां कांग्रेस और BJP नेताओं के बीच भी धक्कामुक्की हुई।

लुधियाना में पोलिंग बूथ पर हंगामा

वहीं लुधियाना में भी पोलिंग बूथ पर हंगामा हुआ। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार पराशर पप्पी ने अपने समर्थकों के साथ उसे घेरा। इस पर कांग्रेस के प्रधान और उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह पराशर के घर गए।

बसपा उम्मीदवार पर दर्ज हो गई एफआईआर

फिरोजपुर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार सुरेंद्र कंबोज पर FIR दर्ज हो गई। कंबोज ने वोट डालते हुए वीडियो बनवाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई की।

अजनाला में 100 वोटिंग मशीन खराब

अमृतसर के अजनाला विधानसभा के बूथ नंबर 100 में वोटिंग मशीन खराब हो गई। इससे लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। फरीदकोट में मतदान केंद्र पर वोट देने आए कुछ लोगों की महिला BLO से बहस हो गई।

महिला हो गई बेहोश

इसके बाद महिला बेहोश हो गई और गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब स्थिर है। इससे पहले फरीदकोट में सुबह तेज आंधी के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

ईवीएम खराब, लोग परेशान

लुधियाना, गुरदासपुर और बठिंडा में EVM मशीन खराब होने से मतदान में देरी हुई। बठिंडा में EVM के खराब होने के कारण AAP कैंडिडेट व मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।

पंजाब में दोपहर 1 बजे तक सीट वाइज वोटिंग

सीटवोटिंग प्रतिशत
अमृतसर32.18
आनंदपुर साहिब37.43
बठिंडा41.17
फरीदकोट36.82
फतेहगढ़ साहिब37.43
फिरोजपुर39.74
गुरदासपुर39.05
होशियारपुर37.07
जालंधर37.95
खडूर साहिब37.76
लुधियाना35.16
पटियाला39.73
संगरूर39.85
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *