Punjab Weather Update: जालंधर में आज बारिश की संभावना, 3 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 01 Jun 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब में बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। वहीं, कुछ इलाकों में हीटवेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

प्रदेश का अत्यधिक तापमान, जो 48 डिग्री के पार पहुंच चुका था, आज उसमें भी थोड़ी कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के 3 हलकों फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

वहीं, फाजिल्का में हीटवेव के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के अन्य 19 जिलों की बात करें तो वहां आज हीटवेव, बारिश और तेज हवाओं के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जून अंत में एक्टिव होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, जून महीने के अंत तक पंजाब में मानसून एक्टिव हो जाएगा। 25 से 30 जून के बीच मानसून पंजाब से टकराएगा। अनुमान है कि इस साल भारत में सामान्य से अधिक 105 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। अगर मानसून पंजाब तक आते-आते सुस्त न हुआ तो पंजाब में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर- बीते दिन अमृतसर का तापमान 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

जालंधर- बीती शाम सर्वाधिक तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावना है। तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

लुधियाना- शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां भी बारिश की संभावना है और शहर का तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

पटियाला- शुक्रवार शाम का तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावना है और तापमान 45 डिग्री के करीब रहेगा।

मोहाली- शुक्रवार तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान दोबारा 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *