Salman Khan: Salu bhai पर गोलीबारी का प्‍लान फेल; बिश्‍नोई गैंग के 4 लोग ग‍िरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, मुंबई। Salman Khan: मुंबई में एक्टर सलमान खान (Actor Salman Khan) पर हमले की एक और साजिश का खुलासा हुआ है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने मुंबई के पनवेल में सलमान की कार पर हमला करने की योजना बनाई थी। इसके लिए पाकिस्तानी सप्लायर से हथियार मंगवाने वाले थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

गिरफ्तार लोगों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अपार्टमेंट के सामने हुई थी फायरिंग

14 अप्रैल को सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग हुई थी। घटना के दिन सुबह 5 बजे दो लोग बाइक पर सवार होकर आए और 5 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar