Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में सरैंडर करने से पहले केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा, बोले – अब पता नहीं कब लौटूंगा…

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 02 Jun 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने पर आज तिहाड़ जेल (Tihad Jail) में आत्मसमर्पण करेंगे। वह आज अपने मातापिता का आशीर्वाद लेकर सीधे हनुमान मंदिर जाकर पूजा पाठ की। इसके बाद वे राजघाट में जाकर महात्मा गांधी की समाधि स्थल को नमन किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

हनुमान मंदिर और राजघाट के बाद वे पार्टी दफ्तर पहुंचे और वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत कई मंत्री और नेता मौजूद थे।

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में सरैंडर करने से पहले केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा, बोले - अब पता नहीं कब लौटूंगा…
अरविंद केजरीवाल अपने माता पिता से आशीर्वाद लेते

आम आदमी पार्टी जरूरी नहीं, देश जरूरी है

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आम आदमी पार्टी जरूरी नहीं, देश जरूरी है। आपका बेटा दोबारा जेल जा रहा है। मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की है। मोदी जी ने भी माना कि केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में सरैंडर करने से पहले केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा, बोले - अब पता नहीं कब लौटूंगा…
अरविंद केजरीवाल अपने माता पिता से आशीर्वाद लेते

उन्होंने कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर है। मान लिया कि मैं अनुभवी चोर है। आपने बिना किसी सबूत के मुझे जेल में डाल दिया। आपने भारी बहुमत वाली सरकार को जेल में डाल दिया। यही तो तानाशाही है। जिसका मन होगा ये जेल में डाल देंगे। इसी तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं।

सत्ता तानाशाही बन जाए तो जेल जिम्मेदारी बन जाती

केजरीवाल ने कहा कि भगत सिंह ने कहा था कि जब सत्ता तानाशाही बन जाए तो जेल जिम्मेदारी बन जाती है। भगत सिंह देश को आजाद कराने के लिए जेल गए थे। इस बार मैं जेल जा रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि कब वापस आऊंगा। ये हमारे साथ जेल में क्या-क्या करेंगे? मैं इस देश के लिए जेल जा रहा हूं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में एक और कैबिनेट मंत्री की शादी, 16 जून को है विवाह

गांधी जी भी तानाशाही के खिलाफ थे

उन्होंने कहा कि मैं राजघाट गया था। गांधी जी भी तानाशाही के खिलाफ थे। फिर मैं हनुमान मंदिर गया। बजरंगबली का मैं भक्त हूं। आपको पता है, 4 जून को भी मंगलवार है और इस दिन ही हनुमान जी की पूजा होती है। उस दिन ऐतिहासिक फैसला आएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *