Punjab News: पंजाब में बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेने टकराई, एक का इंजन पलटा, बोगियां ऊपर चढ़ी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 655 शब्द|📅 02 Jun 2024

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: Punjab Ludhiana Fatehgarh Sahib Train Accident- पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब में बड़ा रेल हादसा हुआ है। फतेहगढ़ साहिब में आज सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गईं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बाजू वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

इस हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया। यह हादसा कुछ वैसा ही था, जैसा बीते साल ओडिशा के बालासोर में हुआ था। उस हादसे में रेलवे ट्रैक पर पहले से खड़ी ट्रेन को दूसरी ट्रेन ने आकर टक्कर मारी थी।

बड़ा हादसा होने से टल गया

इस टक्कर के दौरान तीसरी गाड़ी वहां से गुजर रही थी, वह भी हादसे का शिकार हुई। इस रेल हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। फतेहगढ़ साहिब में हुए इस हादसे की रूपरेखा कुछ वैसी ही है, लेकिन गति धीमी होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।

मालगाड़ी का इंजन पलट गया

जानकारी के अनुसार, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू सरहिंद स्टेशन पर कोयले से भरी गाड़ी खड़ी थी, जिसे रोपड़ भेजा जाना था। इसी ट्रैक पर पीछे से एक अन्य कोयले से भरी गाड़ी आई, जिसकी टक्कर पहले से खड़ी कोयले की मालगाड़ी के साथ पीछे से हुई। इससे मालगाड़ी का इंजन पलट गया।

देखें एक्सीडेंट की Live वीडियो

इसी बीच कोलकाता से जम्मू तवी को जाने वाली स्पेशल समर गाड़ी (04681) अंबाला से लुधियाना की तरफ जाने के लिए निकली। जब यह ट्रेन न्यू सरहिंद स्टेशन के पास पहुंची तो इसकी रफ्तार धीमी थी। इसी दौरान दो मालगाड़ियों की टक्कर हुई। टक्कर लगने के बाद जब इंजन पलटा तो वह पैसेंजर ट्रेन से टकराया।

ट्रैक सुधारने का काम शुरू किया गया

पैसेंजर ट्रेन की रफ्तार धीमी थी तो ड्राइवर ने फौरन गाड़ी रोक ली और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, गाड़ी को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। वहीं, ट्रैक का बुरा हाल है। हादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर राजपुरा भेज दिया गया है। साथ ही ट्रैक सुधारने का काम शुरू किया गया है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं। हादसे के बाद रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने इंजन से शीशे को तोड़कर अंदर फंसे लोको पायलट निकाले। वहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

दो लोको पायलट गंभीर घायल

फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में डॉ. इरविन प्रीत कौर ने बताया है कि रेल हादसे के बाद उनके यहां दो लोको पायलट लाए गए थे। उनकी पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। विकास को हेड इंजरी है और हिमांशु के पीठ में चोट आई है। इन दोनों को फर्स्ट एड देने के बाद पटियाला रेफर किया गया।

वहीं, सरहिंद के GRP थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया है कि पैसेंजर गाड़ी अंबाला की तरफ आ रही थी। जब वह सरहिंद स्टेशन पर खड़ी थी, तभी यह हादसा हो गया। हादसा कैसे हुआ, यह जांच का विषय है।

रेलवे ने शुरू की जांच

हादसे के बाद रेलवे विभाग द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि जब पहले से एक मालगाड़ी लाइन पर खड़ी थी तो उसी लाइन पर दूसरी गाड़ी कैसे आ गई? वहीं, अगर मालगाड़ी को उसी लाइन पर आने का सिग्नल मिला तो सामने खड़ी दूसरी गाड़ी को ड्राइवर क्यों नहीं देख पाया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR

हादसे के पीछे की लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है। दूसरी तरफ, अंबाला से लुधियाना अप लाइन ठप हो गई है। यहां से गुजरने वाली हर गाड़ी को डायवर्ट कर दिया गया है। अंबाला डिवीजन के DRM समेत रेलवे, GRP और RPF के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *