Punjab News: सबसे ज्यादा वोट वेस्ट हलके में, सबसे कम वोट जालंधर सेंट्रल में- डीसी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 02 Jun 2024

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट (Jalandhar Lok Sabha Seat) के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो गए। रविवार को जिला चुनाव अधिकारी सह डीसी हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Agarwal) ने सटीक जानकारी साझा की। जिसमें उन्होंने बताया-लोकसभा चुनाव के दिन जालंधर जिले में करीब 59.07 फीसदी वोट पड़े।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

इसमें अभी पोस्टल बैलेट से डाले गए वोटों का डेटा जोड़ा जाना बाकी है। सबसे ज्यादा वोट जालंधर के वेस्ट हलके में डाले गए। वहीं, सबसे कम वोट जालंधर सेंट्रल हलके में डाले गए।

किस विधानसभा सीट पर कितने वोट पड़े

डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा- लोगों ने चुनाव को लेकर प्रशासन का भरपूर साथ दिया और चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाए। सबसे ज्यादा वोट जालंधर वेस्ट हलके में करीब 64 फीसदी पड़े।

Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024

इसके बाद जालंधर नॉर्थ में 62.10 फीसदी, शाहकोट में 58.79 फीसदी, आदमपुर में 58.50 फीसदी, नकोदर में 58.40 फीसदी, करतारपुर में 57.98 फीसदी, जालंधर कैंट में 57.95 फीसदी, फिल्लौर में 57.80 फीसदी और जालंधर सेंट्रल में 56.40 फीसदी वोट पड़े।

4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

बता दें कि जालंधर लोकसभा सीट पर वर्ष 2023 में होने वाले उपचुनाव में 54 प्रतिशत मतदान हुआ। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR

जिसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और लोगों का आभार भी जताया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *