Taj Express Fire: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदने लगे यात्री, 3 कोच जलकर राख, मचा हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 03 Jun 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Taj Express Fire: चलती ट्रेन के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। या घटना दिल्ली के सरिता विहार इलाके में हुई। जहां एक पैसेंजर ट्रेन के कोच में भीषण आग लग गई। यह घटना चार बजकर 24 मिनट पर हुई है। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: जीवन के हर मोड़ पर जीत, पढें सांसद सुशील रिंकू का सियासी सफर

जानकारी के मुताबिक तुगलकाबाद-ओखला के बीच ताज एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लग गई। घटनास्थल पर 6 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। डीसीपी रेलवे ने बताया कि किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।

ताज एक्सप्रेस के पार्सल कोच में लगी आग

आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, आग ताज एक्सप्रेस के पार्सल कोच में लगी है। उसे ट्रेन के अन्य हिस्से से अलग कर दिया गया।

ट्रेन दिल्ली-आगरा के बीच चलती है

जानकारी के अनुसार, ट्रेन दिल्ली-आगरा के बीच चलती है। ट्रेन में आग ओखला रेलवे स्टेशन से पहले लगी है। आग लगने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है, क्योंकि कोच में बैठे यात्री दूसरे डिब्बों में चले गए थे या फिर उतर गए।

यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी

आग लगने की घटना के बाद रेलवे की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *