Lok Sabha Election: जालंधर से कांग्रेस के चन्नी 38 हजार वोटों से आगे, पढ़ें किस प्रत्याशी को अब तक कितने वोट मिले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 04 Jun 2024

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: पंजाब समेत देश में मतगणना जारी है। पंजाब में कांग्रेस 6 सीटों पर, AAP 3 सीटों, अकाली दल 2 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा कहीं से भी आगे नहीं है। बात करें जालंधर लोकसभा सीट की तो यहां से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी

जालंधर लोकसभा सीट की मतगणना में पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई, जिसके बाद ईवीएम खोली गई। पहला रुझान प्राप्त हुआ है। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी करीब 38 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के सुशील रिंकू हैं।

जालंधर में किसे कितना वोट

Jalandhar Election Result
Jalandhar Election Result

जालंधर में 9 विधानसभा

इस सीट के अधीन 9 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें शहर की जालंधर वेस्ट, नॉर्थ, सेंट्रल और कैंट सीटें शामिल हैं। वहीं, देहात में करतारपुर, आदमपुर, फिल्लौर, शाहकोट और नकोदर विधानसभा शामिल हैं।

चन्नी चल रहे हैं आगे, देखो क्या बोले समर्थक

जालंधर वेस्ट हलके में सबसे ज्यादा वोटिंग

सबसे ज्यादा वोट जालंधर वेस्ट हलके में करीब 64 फीसदी पड़े। इसके बाद जालंधर नॉर्थ में 62.10 फीसदी, शाहकोट में 58.79 फीसदी, आदमपुर में 58.50 फीसदी, नकोदर में 58.40 फीसदी, करतारपुर में 57.98 फीसदी, जालंधर कैंट में 57.95 फीसदी, फिल्लौर में 57.80 फीसदी और जालंधर सेंट्रल में 56.40 फीसदी वोट पड़े।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *