Lok Sabha Election Result 2024: नतीजे सामने आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहीं ये बड़ी बातें

Daily Samvad
3 Min Read
rahul-gandhi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 04 Jun 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की मतगणना के बीच कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) किया।

यह भी पढ़ें: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से BJP की करारी हार

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मौजूद थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज चुनाव के जो रिजल्ट आए हैं वो जनता का रिजल्ट है। ये जनता की जीत है। ये लड़ाई मोदी बनाम जनता है।

ये लोकतंत्र की जीत है: खरगे

खरगे ने आगे कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव में हम विनम्रता से रिजल्ट स्वीकार करते हैं। यह स्पष्ट हो चुका है कि ये मैंडेट पीएम मोदी के खिलाफ है। ये मोदी जी की नैतिक हार है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से 1.50 लाख वोट से जीते

हमारे खाते फ्रीज किए गए। सरकारी एजेंसियों ने कदम-कदम पर बाधाएं डाली। ये लोकतंत्र की जीत है।

ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी- राहुल

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन (INDI Alliance) ने सिर्फ एक राजनीतिक दल के लिए नहीं लड़ी। विपक्ष ने सरकार एजेंसियों के खिलाफ भी चुनाव लड़ी। इन संस्थानों को मोदी सरकार ने डराया और धमकाया है। ये चुनाव ईडी, सीबीआई के खिलाफ था। ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी।

Narendra Modi and Rahul Gandhi
Narendra Modi and Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने आगे कहा, “जब इन लोगों ने (मोदी सरकार) ने हमारे बैंक खाते फ्रीज किए। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला तो मुझे भरोसा था कि हमारे देश की जनता संविधान बचाने के लिए वोट करेगी। हमने आई.एन.डी.आई. गठबंधन की इज्जत की। देश को हमने नया विजन दे दिया है।”

सरकार गठन को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

संवाददाता सम्मेलन ने जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आई.एन.डी.आई. गठबंधन सरकार बनाने के लिए क्या सोच रही है? इसपर राहुल गांधी ने कहा,”हम अपने आई.एन.डी.आई. गठबंधन के नेताओं से बातचीत करने के बाद इस मुद्दे पर फैसला लेंगे।”

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने कहा कि ये मेरी बहन की मेहनत की जीत है, जो इस प्रेस कॉन्फेंस में हमारे पीछे छुपी हुई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *