Lok Sabha Election Results: संगरूर से AAP के मीत हेयर, जालंधर से कांग्रेस के चन्नी की बड़ी लीड, होशियारपुर से BJP तीसरे नंबर पर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 04 Jun 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Election Results: पंजाब में भाजपा की स्थिति बेहद खराब है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी भी कोई उम्दा प्रदर्शन कर पाई। पंजाब और चंडीगढ़ की 14 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी

जालंधर में कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और संगरूर से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर लगातार लीड बनाए हुए हैं। पंजाब में फिलहाल कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है। जबकि AAP 3 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 1 सीट तो अन्य 2 सीट पर आगे हैं।

hans raj hans
hans raj hans

हंसराज हंस हो गए बहुत पीछे

वहीं खडूर साहिब से निर्दलीय अमृतपाल सिंह और फरीदकोट सर्बजीत सिंह खालसा आगे चल रहे हैं। फरीदकोट से भाजपा के हंसराज हंस काफी पीछे चल रहे हैं। होशियारपुर जो भाजपा की परंपरागत सीट रही, उस पर इस बार भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर आ गया।

देखें क्या कहते हैं समर्थक

मतगणना के लिए हर सीट पर 9 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 15000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

इन सीटों पर लोगों की निगाहें टिकी

सभी की निगाहें, बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर, लुधियाना से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व भाजपा के रवनीत बिट्‌टू, पटियाला से भाजपा की कैंडिडेट महारानी परनीत कौर और खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *