Lok Sabha Election Results: यूपी में पिछड़ गई भाजपा, सपा 36 सीटों पर आगे, कांग्रेस 9 सीट पर आगे, मोदी सरकार के 6 मंत्री चल रहे हैं पीछे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 04 Jun 2024

डेली संवाद, लखनऊ। Lok Sabha Election Results live: उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP) पिछड़ रही है। ताजा रुझाने के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा 32 सीटों पर आगे है, जबकि समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर आगे चल रही है। 9 सीटों पर कांग्रेस आगे है। सपा और कांग्रेस की सीटे जोड़ लें तो 45 सीटों पर इंडी गठबंधन आगे है।

यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी

लोकतंत्र के महापर्व में आज का द‍िन काफी अहम है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे सामने आ जाएंगे। तमाम बहस, दावों और शंकाओं के बीच देश और प्रदेश की सियासी तस्वीर कैसी होगी, इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा।

मोदी सरकार के 6 मंत्री पीछे

उत्तर प्रदेश में मोदी सरकार के 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं। प्रदेश के 8.77 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अगले पांच साल के लिए किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है इससे भी पर्दा उठ जाएगा। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रदेश के 81 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई।

कैसरगंज में भाजपा 35898 वोट से आगे

कैसरगंज में भाजपा 35898 वोट से आगे। भाजपा के करण भूषण सिंह को 148016 वोट म‍िले, सपा के भगतराम मिश्र को 112118, जबक‍ि बसपा के नरेंद्र पांडेय को 12229 वोट म‍िले।

यूपी में मोदी सरकार के छह मंत्री चल रहे पीछे

यूपी में मोदी सरकार के छह मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, स्‍मृत‍ि ईरानी, कौशल क‍िशोर, अनुप्र‍िया पटेल, अजय म‍िश्रा पीछे चल रहे हैं।

राजनाथ सिंह 18,045 वोट से आगे

लखनऊ लोकसभा सीट पर राजनाथ सिंह 18,045 वोट से आगे। मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर आरके चौधरी 39,301 वोट से आगे।

देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *