Lok Sabha Election Results: रामंदिर के नाम पर 400 पार का दावा करने वाली BJP अयोध्या से पीछे, स्मृति इरानी को भी लगा बड़ा झटका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 04 Jun 2024

डेली संवाद, अयोध्या/लखनऊ। Lok Sabha Election Results: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। जिस राम मंदिर के नारे से पूरे देश में भाजपा 400 पार की सीट लाने का दावा कर रही थी, उसी अयोध्या में भाजपा पीछे चल रही है। यहां से समाजवादी पार्टी आगे है।

यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी

उत्तर प्रदेश के रूझनों के मुताबिक NDA 39, इंडी गठबंधन 40 और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं। बसपा शून्य पर सिमटती दिख रही है। अगर पार्टी वाइज बात की जाए तो भाजपा 37, सपा 33 और कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Lok Sabha Election Results: रामंदिर के नाम पर 400 पार का दावा करने वाली BJP अयोध्या से पीछे, स्मृति इरानी को भी लगा बड़ा झटका
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री रामलला जी की पूजा करते होते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अमेठी में बड़ा उलटफेर हो गया

इधर, अमेठी में बड़ा उलटफेर हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को 65 हजार वोट से पीछे कर दिया है। यूपी में इंडी गठबंधन ने 6 मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारा था। सपा ने 4 और कांग्रेस ने 2। सभी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

मोदी सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी और कौशल किशोर, अनुप्रिया पटेल, महेंद्रनाथ पांडे और संजीव बालियान भी पीछे चल रहे हैं। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी बढ़त बनाए हैं।

पीएम मोदी पहले राउंड में पीछे हुए

काशी में पीएम मोदी पहले राउंड में पीछे हुए, हालांकि बाद में उन्होंने बढ़त बना ली। अब वे 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। इधर, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर नगीना, मेरठ से अरुण गोविल और सहारनपुर से इमरान मसूद से भी आगे चल रहे हैं।

यादव परिवार की बात करें, तो 5 में से 4 प्रत्याशी आगे चले रहे हैं। सिर्फ बदायूं से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव पीछे चल रहे हैं।

देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *