Lok Sabha Election Results: जालंधर से कांग्रेस के चन्नी 2.55 लाख वोट से आगे, BJP के रिंकू दूसरे नंबर पर, देखें Live

Daily Samvad
2 Min Read
Charanjit Singh Channi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 04 Jun 2024

डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Election Results: जालंधर लोकसभा सीट पर 1951 बूथों में से 1400 की गिनती पूरी हो चुकी है। अभी तक सात राउंड पूरे हुए हैं। जिसमें कांग्रेस के पूर्व सीएम और जालंधर सीट से लोकसभा उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को 255000, बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1.53 लाख और पवन कुमार टीनू को 136000 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी

इस सीट के अधीन 9 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें शहर की जालंधर वेस्ट, नॉर्थ, सेंट्रल और कैंट सीटें शामिल हैं। वहीं, देहात में करतारपुर, आदमपुर, फिल्लौर, शाहकोट और नकोदर विधानसभा शामिल हैं।

800 कर्मचारियों की तैनाती

मतगणना के लिए 1 काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। जिनमें 800 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए करीब 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Lok Sabha Election Results: जालंधर से कांग्रेस के चन्नी 2.55 लाख वोट से आगे, BJP के रिंकू दूसरे नंबर पर, देखें Live

यहां से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, बीजेपी के रिंकू और आप के टीनू के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा शिअद के मोहिंदर सिंह केपी और बीएसपी एडवोकेट बलविंदर कुमार भी मैदान में हैं। इस सीट पर इस बार 59.07 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछले उपचुनाव में ये वोटिंग प्रतिशत सिर्फ 54% ही था।

जालंधर वेस्ट हलके में सबसे ज्यादा वोटिंग

सबसे ज्यादा वोट जालंधर वेस्ट हलके में करीब 64 फीसदी पड़े। इसके बाद जालंधर नॉर्थ में 62.10 फीसदी, शाहकोट में 58.79 फीसदी, आदमपुर में 58.50 फीसदी, नकोदर में 58.40 फीसदी, करतारपुर में 57.98 फीसदी, जालंधर कैंट में 57.95 फीसदी, फिल्लौर में 57.80 फीसदी और जालंधर सेंट्रल में 56.40 फीसदी वोट पड़े।

चरणजीत चन्नी के घर से LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *