Lok Sabha Election Results: नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा, नितीश और तेजस्वी की एक ही फ्लाइट में VIDEO वायरल, सियासत गर्माई

Daily Samvad
2 Min Read
PM Modi and President
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 05 Jun 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के रिजल्ट सामने आने के बाद अब सरकार बनाने की बारी है। जिससे आज नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने PM पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अब नई सरकार का गठन होगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक चुनाव परिणाम सामने आने के बाद संभावना है कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले 7 जून को एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि चुनाव नतीजों में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 99 सीटें जीती है।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

एनडीए के पास 293 सीटें है। एनडीए की बैठक में सरकार गठन पर चर्चा होगी। वहीं, आई.एन.डी.आई. गठबंधन की बैठक में विपक्षी नेता आगे की रणनीति बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: डॉक्यूमेंट्स कैरी करने से मिलेगी मुक्ति, इस App की मदद से आसानी से बनेगा Passport

वहीं, बिहार के सीएम और जेडी (यू) नेता नीतीश कुमार एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे। पार्टी सांसद संजय कुमार झा भी उनके साथ हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार तो अब बनेगी ही।

इससे पहले नितीश कुमार और तेजस्वी यादव की एक ही फ्लाइट में वीडिय़ो वायरल होने पर देश में सियासता गर्मा गई है। लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं नितीश कुमार फिर से न पलटी मार जाएं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *