Municipal Corporation Election: पंजाब में नगर निगम और पंचायतों की चुनावों पर नजर, पढ़ें कब होंगे पार्षदों के चुनाव

Daily Samvad
4 Min Read
Nagar-Nigam-Chunav-Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Municipal Corporation Election: लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिली करारी हार के बाद हाईकमान को एक बार सोचने पर मजबूर कर दिया है। चुनावों में यहां सारे पंजाब में 13.0 का नेताओं की तरफ से वायदा किया जा रहा था कि सभी सीटें जीतेंगे, लेकिन पंजाब में सिर्फ तीन सीटों पर जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

बल्कि कांग्रेस ने सात सीटें हासिल कर पंजाब में वापसी की तैयारी की है। अब पंजाब में लोगों की नगर निगम एवं पंचायत चुनावों पर नजर रहेगी कि कब सरकार इन चुनावों को करवाए।

AAP से लोगों का हो रहा है मोहभंग

आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला था, लेकिन अब लोकसभा चुनावों के नतीजों के परिणामों के बाद पता चला है कि लोग इनसे पीछे हटते जा रहे हैं पिछले समय में उप-चुनावों में भी एक सीट पर हार मिली थी। वहीं अभी तक सरकार ने पंजाब में नगर निगम एवं नगर कौंसिल के चुनाव नहीं करवाए हैं।

जनवरी 2023 में पंजाब के पांच नगर निगमों के हाऊस भंग किए गए थे। इसके बाद निगम एवं नगर कौंसिल की सारी कमान कमिश्नरों के हाथ आ गई थी। वहीं अफसरशाही अपनी मनमर्जी से काम करती है व लोगों के कामों में देरी होती है।

निगम चुनाव न करवाने का खामियाजा

वर्ष 2023 में निगम चुनाव करवाने के लिए सरकार के ऊपर काफी दबाव भी बनाया गया था व दीपावली के पास चुनाव होने को लेकर माहौल भी भी गर्मा गया था। निगम चुनावों में दावेदारियों को लेकर भी विभिन्न पार्टियों ने कमर कस ली थी व दावेदारों ने अपनी- अपनी वार्डों में दावेदारी के पोस्टर तक लगा दिए थे, लेकिन सरकार ने कोई तारीख तय नहीं की, अब सरकार को निगम चुनाव जल्द करवाने पड़ेंगे।

निगम चुनाव होते हैं तो मिलेगा कांग्रेस को लाभ

अमृतसर, जालंधर एवं लुधियाना की बात करें तो यह बड़ी नगर निगम हैं और यहां से कांग्रेस के सांसद विजयी हुई है। वहीं कांग्रेस के नेताओं एवं वर्करों का भी मनोबल बड़ा है, अगर दो-तीन माह के भीत्तर निगम चुनाव आ जाते हैं तो कांग्रेस को काफी फायदा मिल सकता है।

अमृतसर में गुरजीत औजला (Gurjit Aujla) ने जीत हासिल की, वहीं जालंधर में भारी लीड के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) ने जीत हासिल की है। वहीं लुधियाना में पंजाब प्रधान राजा – वडिंग ने जीत हासिल कर कांग्रेस को मजबूत किया हैं।

आप को हो सकता है नुक्सान

पंजाब में नगर निगम एंव नगर कौंसिल चुनाव न करवाकर आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनावों में काफी नुकसान हुआ है। अगर – निगम चुनाव करवाये होते तो उनके पार्षद फील्ड में ज्यादा काम करते- एव ग्राउंड लेवल पर पकड़ मजबूत होती। शहरी इलाकों में पार्टी के वोट बैंक का बुरा हाल हुआ है।

शहर- इलाकों में तो लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा है कि विधान सभा चुनावों में जिस तरह आप के हक में मतदान हुआ था, वहीं यह उल्ट हो गया। वह कुछ दूसरी पार्टी के नेताओं को पार्टी में शामिल करवाने को लेकर भी आप के फाउंडर मेंबर नाराज चल रहे थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *