Narendra Modi: आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नरेंद्र मोदी, NDA की बैठक में बड़ा फैसला, लोकसभा भंग

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 473 शब्द|📅 05 Jun 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Narendra Modi: BJP NDA Election Result Meeting LIVE Updates- नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पीएम पद से इस्तीफे और कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा को भंग कर दिया। उधर, लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

NDA आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है। इसके लिए एनडीए के सभी दलों के नेता शाम 7:45 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। यह फैसला NDA की पहली बैठक में लिया गया। NDA की मीटिंग पीएम आवास पर एक घंटे चली। 10 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल हुए।

ये नेता मीटिंग में रहे शामिल

इनमें जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, RLD के जयंत चौधरी, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल और हम के नेता जीतनराम मांझी शामिल हैं।

NDA Meeting
NDA Meeting

NDA के साथियों ने मंत्रालयों की लिस्ट सौंपी

सूत्रों के मुताबिक, टीडीपी ने 6 मंत्रालयों समेत स्पीकर पद की मांग की। वहीं, JDU ने 3, चिराग ने 2 (एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार), मांझी ने एक, शिंदे ने 2 ( एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार) मंत्रालयों की मांग की है। वहीं, जयंत ने कहा है कि हमें इलेक्शन के पहले एक मंत्री पद देने का वादा किया गया था।

मोदी को दल का नेता चुना गया

इसी तरह अनुप्रिया पटेल भी एक मंत्री पद चाहती हैं। NDA संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। इसके बाद 8 जून को मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Narendra Modi: आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नरेंद्र मोदी, NDA की बैठक में बड़ा फैसला, लोकसभा भंग
मोदी को नेता चुना गया

देखें LIVE

भाजपा को 240 सीटें मिली

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया।

NDA की बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल

नरेंद्र मोदी, पीएम 2. जे.पी.नड्डा,भाजपा अध्यक्ष 3.राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री 4. अमित शाह, गृहमंत्री 5.चंद्रबाबू नायडू, टीडीपी 6. श्नीतीश कुमार, जदयू 7. एकनाथ शिंदे, SHS 8.एच.डी. कुमारस्वामी, JD(S) 9. श्चिराग पासवान, LGP (RV) 10. जीतन राम मांझी, HAM 11. पवन कल्याण, JSP 12. सुनील तटकरे, राकांपा 13.अनुप्रिया पटेल, AD(S) 14. जयन्त चौधरी, रालोद 15. प्रफुल्ल पटेल, NCP 16. प्रमोद बोरो, UPPAL 17. अतुल बोरा, AGP 18. इंद्रा हैंग सुब्बा, SKM 19. सुदेश महतो, AJSU 20. राजीव रंजन सिंह, जदयू 21. संजय झा, जदयू

    चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

















    Share This Article
    Follow:
    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *