Punjab News: जालंधर समेत पंजाब में 5 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, जाने कब होंगे By Election

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव (By Election) होंगे। पंजाब में एक कैबिनेट मंत्री और तीन विधायक सांसद बन गए हैं एक आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक भाजपा (BJP) में शामिल हो गया था, ऐसे में पांच सीटों पर विधानसभा उप चुनाव होना तय माना जाता है।

बरनाला विधानसभा

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत (Gurmeet Singh Meet Hayer ) ईयर 2022 में बरनाला से विधायक बने थे। संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अब बरनाला विधानसभा सीट खाली हो गई है। जिससे यहां अब उपचुनाव होगा।

Environment and Science Technology Minister Gurmeet Singh Meet Hayer

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

चब्बेबाल विधानसभा

राजकुमार चब्बेवाल (Raj Kumar Chabbewal) 2022 में चब्बेवाल विधानसभा हल्के में कांग्रेस के विधायक बने थे। लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में आ गए। राजकुमार की जीत से चब्बेवाल सीट खाली हो गई है। यहां भी उपचुनाव करवाया जाएगा।

Raj Kumar Chabbewal
Raj Kumar Chabbewal

जालंधर वेस्ट विधानसभा

जालंधर वेस्ट हलके से शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) 2022 में चुनाव जीत कर विधायक बने। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। अब उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है। जिससे जालंधर वेस्ट सीट खाली हो गई है जिससे यहां अब उपचुनाव होगा।

Sheetal Angural, Jalandhar
Sheetal Angural, Jalandhar

डेरा बाबा नानक विधानसभा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) 2022 से डेरा बाबा नानक से मौजूदा विधायक हैं। वह गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं। ऐसे में डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट खाली हो गई है। यहां अब विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

Sukhjinder Singh Randhawa
Sukhjinder Singh Randhawa

यह भी पढ़ें: जालंधर के इस ट्रैवल एजैंट के पास वीजा लगवाने मत जाना, नहीं तो ठग लेगा

गिद्दड़बाहा विधानसभा

कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring) गिद्दूबाहा विधानसभा सीट से विधायक हैं। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीते हैं। जिससे अब गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट खाली हो गई है। यहां भी उपचुनाव होगा।

Amarinder Singh raja warring
Amarinder Singh raja warring



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *