Weather Update: पंजाब के 18 जिलों में ओरेंज अलर्ट, चलेंगे तेज हवाएं, बारिश के आसार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। वहीं, पंजाब (Weather Punjab) के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में 1.2 डिग्री तापमान गिरा है। जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अनुमान है कि अगले दो दिन तक पंजाब में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के अनुसार पंजाब के 18 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के अनुसार पंजाब में 40 किमी तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

इससे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, नवां शहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मलेरकोटला व बरनाला प्रभावित होगा। वहीं, अन्य पांच जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट

2 जून से पंजाब में नौतपा का असर कम हो चुका है। इसके अलावा बीते कुछ दिनों से पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। जिसके चलते हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर रखा है, लेकिन वे भी कुछ इलाकों में ही हल्की फुल्की रिपोर्ट हुई।

45.8 डिग्री फरीदकोट में दर्ज

मंगलवार शाम की बात करें तो पंजाब के औसतन तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई है। जबकि, अधिकतम तापमन 46 डिग्री से नीचे आ चुका है और 45.8 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- बीती शाम अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

जालंधर- मंगलवार शाम शहर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावनाएं हैं। जिसके बाद आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक गिर सकता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के इस ट्रैवल एजैंट के पास वीजा लगवाने मत जाना, नहीं तो ठग लेगा

लुधियाना- बीते दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पटियाला– मंगलवार शाम तक का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मोहाली- बीते दिन का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। अनुमान है कि आज तापमान 40 डिग्री तक गिर सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *