NDA Meeting: मैं एनडीए को ही चुनूंगा… जाने ऐसा क्यों कहा मोदी ने?

Daily Samvad
2 Min Read
PM Narendra Modi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। NDA Meeting: लोकसभा चुनाव में भाजपा (BJP) को बहुमत न मिलने के बावजूद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव में एनडीए (NDA) को बहुमत मिला है, जिसके बूते आज मोदी को एक बार फिर संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। आज एनडीए की बैठक में सर्वसम्मति से मोदी को पीएम पद के लिए अपना नेता चुना गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने सेंट्रल हॉल (Central Hall) में भाषण भी दिया। मोदी ने अपने एनडीए नेताओं की खूब तारिफ भी की।

मैं एनडीए को ही चुनूंगा…

अपने भाषण के दौरान मोदी ने एक खास बात भी कही। मोदी ने कहा कि अगर मैं एक तरफ NDA रखूं और दूसरी तरफ भारत के लोगों के सपने और संकल्पों को रखूं तो मैं कहूंगा… NDA। पीएम ने इसी के साथ एनडीए का मतलब भी बताया।

  • N- न्यू इंडिया
  • D- डेवलप इंडिया
  • A- एस्पिरेशनल इंडिया

पीएम ने कहा कि इन सपनों और संकल्पों को पूरा करना, ये हम सबका संकल्प भी है, कमिटमेंट भी है और इसको लेकर हमारे पास रोडमैप भी है।

देश को NDA पर भरोसा

पीएम ने आगे कहा कि आज के वातावरण में देश को सिर्फ एनडीए पर ही भरोसा है और जब इतना अटूट विश्वास और भरोसा है तो स्वाभाविक है कि देश की अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी और मैं इसे अच्छा मानता हूं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, GST स्कैम का पर्दाफाश

मैंने पहले भी कहा था कि पिछले 10 साल का कार्य तो सिर्फ ट्रेलर है। और ये मेरा कमिटमेंट है, हमें और तेजी से और विश्वास देश की आकांक्षाओं को पूरा करने में रत्तीभर भी विलंब नहीं करना है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *