Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम बोले- मुझे पॉलिटिकल कमेंट्स करने का शौक नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sonu Nigam: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Singer Sonu Nigam) हाल ही में एक बार फिर विवादों में घिर गए थे। 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तो अयोध्या (Ayodhya) से बीजेपी (BJP) प्रत्याशी का हारने की काफी चर्चा रही। सोशल मीडिया पर इस हार को लेकर बहस छिड़ गई जिसमें सोनू निगम भी निशाने पर आ गए।

यह भी पढ़ें: पंजाब में ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, GST स्कैम का पर्दाफाश

सोनू निगम के नाम से एक फेक पोस्ट (Fake Post) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो गई जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोनू ने अब वायरल पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है।

Sonu Nigam
Sonu Nigam

गंदगी की वजह से छोड़ा था ट्विटर

उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘जो पोस्ट वायरल हुई वो सोनू निगम सिंह (Sonu Nigam Singh) के हैंडल से शेयर की गई थी। इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा था कि वो शख्स बिहार का है और एक क्रिमिनल लॉयर है।

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम बोले- मुझे पॉलिटिकल कमेंट्स करने का शौक नहीं
Singer Sonu Nigam Tweet

मुझे हैरानी है कि न्यूज चैनल्स समेत अन्य न्यूज प्लेटफॉर्म कंफ्यूज हो गए और बेसिक चेक भी नहीं किया गया। इसी गंदगी की वजह से मैं सात साल पहले ट्विटर छोड़ने पर मजबूर हो गया था।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

मुझे पॉलिटिकल कमेंट्स करने का शौक नहीं है। मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करने में यकीन रखता हूं। इस घटना से मैं खुद के लिए और अपने परिवार के लिए भी चिंतित हूं।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *