Who is kulwinder Kaur: कौन है कुलविंदर कौर, जिसने कंगना को मारा थप्पड़? पढ़ें पूरी स्टोरी

Daily Samvad
5 Min Read
kangana Ranaut
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Who is kulwinder Kaur: बॉलीवुड की अभिनेत्री (Bollywood Actress) और हिमाचल (Himachal) से भाजपा (BJP) की सांसद चुनी गईं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को पीटने वाली CISF (Central Industrial Security Force) की महिला कर्मचारी इस समय देश और दुनिया की मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गई हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, GST स्कैम का पर्दाफाश

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी से थप्पड़ मारे। महिला कर्मचारी को सस्पैंड कर हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला कर्मचारी नाराज थी।

थप्पड़ मारने के बाद क्या बोली कुलविंदर, देखें

ऐसे में अब सब यही जानना चाह रहे हैं कि ये महिला कर्मचारी कौन है। महिला कर्मचारी का नाम कुलविंदर कौर है, जो कि जालंधर के साथ लगते कपूरथला की रहने वाली है। कुलविंदर कौर की शादी लगभग 6 वर्ष पहले जम्मू में हुई थी। उसका पति भी CISF में है।

Who is kulwinder Kaur
Who is kulwinder Kaur

कुलविंदर कौर के 2 बच्चे हैं। 6 से 7 साल की बेटी और बेटा 5 से 6 साल का है। ढाई साल से वह चंडीगढ़ में तैनात थी। महिला कर्मचारी के भाई शेर सिंह ने कहा कि घटना के बारे में न्यूज से ही पता चला। हमारी उससे बता नहीं हुई है। जब तक हमारी उससे बात नहीं हो जाती तब तक हम कुछ नहीं कह सकते हैं।

कुलविंदर मेरे से छोटी है

शेर ने कहा कि किसान आंदोलन को समर्थन देना कोई गलत बात नहीं है। किसान देश के लिए लड़ रहे हैं। मैं खुद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी से जुड़ा हुआ हूं। कुलविंदर मेरे से छोटी है। 16 साल से सर्विस कर रही है। वह पहले केरल, चेन्नई और अमृतसर में तैनात रह चुकी है। कभी वो गुस्से में नहीं दिखी।

kulwinder Kaur
kulwinder Kaur

शेर सिंह ने कहा कि अब हमें पता चला, सिक्योरिटी को लेकर यह घटना घटी है। कुलविंदर की स्कैनर पर ड्यूटी थी, जहां बैग, पर्स, मोबाइल चेक होते हैं। यहां कंगना ने बोला कि वह MP हैं। कुलविंदर का जवाब था, हम जानते हैं। इसे लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई है।

कंगना बहुत उल्टे-सीधे जवाब देती रही

हमें पता है, कंगना बहुत उल्टे-सीधे जवाब देती रही हैं। हमारी मां-बहनों को टके और दिहाड़ी पर आने वाली बोलती रही हैं। जबकि, हम सारे देश की लड़ाई लड़ रहे हैं। जो घटना हुई, उसमें तल्खी होना स्वाभाविक है। जो बयान कंगना देती रही हैं, ऐसी तल्खी में जो उनकी बहन ने किया, परिवार उसके साथ है।

kangana ranaut
kangana ranaut in Lok Sabha Elections 2024

थप्पड़ मारने के बाद महिला कर्मचारी ने कहा कि कंगना रनौत का किसानों को लेकर एक बयान पिछले दिनों आया था। उसने कहा था कि 100-100 रुपए के लिए महिलाएं प्रदर्शन में बैठ रही हैं और इस बयान के बाद उसकी भावनाएं आहत हुई हैं। उसने कहा कि मेरी मां भी उस प्रदर्शन में शामिल थी।

मुझे थप्पड़ मारा और गालियां दी – कंगना

घटना के बाद कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर कहा- ”चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ, वह सिक्योरिटी चेक के साथ में हुआ। वहां पर मैं जैसे ही सिक्योरिटी चेक करके निकली, दूसरे केबिन में जो महिला थी, सीआईएसएफ की कर्मचारी था। उसने साइड से आकर मेरे फेस पर हिट गया और गालियां देने लगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि मैं फार्मर प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हूं। मैं सेफ हूं लेकिन मेरी चिंता यह है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे।”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *