World Food Safety Day: सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों ने विश्व फ़ूड सेफ्टी दिवस मनाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर World Food Safety Day: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जालंधर के छात्रों ने विश्व फ़ूड सेफ्टी दिवस मनाया। जिसमें विद्यार्थियों ने घर पर अलग-अलग तरीके से खाना बनाया। विद्यार्थियों ने बिना आग का उपयोग किए स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन बनाये।

यह भी पढ़ें: पंजाब में ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, GST स्कैम का पर्दाफाश

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता को प्रेरित करना, पाक कौशल को बढ़ाना और युवा शिक्षार्थियों के बीच स्वस्थ भोजन की आदतों को बढ़ावा देना था। विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे फल और सब्जियों का सलाद, सैंडविच, मॉक ड्रिंक तैयार किए गए।

एक सफल अनुभव साबित हुई

छात्रों ने अपने शिक्षकों को उनके द्वारा तैयार किए गए पकवानों की विधि, उपयोग की जाने वाली सामग्री और उनके व्यंजनों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

यह गतिविधि एक सफल और आनंददायक सीखने का अनुभव साबित हुई। इस गतिविधि ने पोषण और सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को खाना पकाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *