Weather Update: पंजाब के 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab Weather) में आंधी और बारिश के चलते लोगों को हीटवेव (Heat Wave) और गर्मी से काफी राहत मिली है। इस दौरान पिछले एक सप्ताह से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western disturbance) का असर कम होने लगा है। पिछले 24 घंटों में बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद कहीं भी बारिश नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के 8 अफसरों पर कार्रवाई करने वाली चार्जशीट गायब!

पंजाब के औसत तापमान में करीब 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। उम्मीद है कि कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। सुस्त हो चुके पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मालवा के 6 जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा और बठिंडा में ही देखने को आज मिलेगा।

आज बारिश हो सकती है

अनुमान है कि यहां आज बारिश हो सकती है और हवाएं चल सकती हैं। जिसके चलते पंजाब के उक्त 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य पूरे पंजाब में किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं है।

पंजाब में फिर चलेगी हीटवेव

पश्चिमी विक्षोभ के शांत हो जाने के बाद पंजाब में फिर से हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। रविवार 9 जून व उसके बाद से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

weather
weather

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आने वाले 6 दिनों के अंदर-अंदर ही तापमान फिर 45 डिग्री के पार चला जाएगा। वहीं, जून में भी हीटवेव से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मई महीने की तरह ही जून महीना भी गर्म रहने वाला है।

Punjab-Alert
Punjab-Alert

पंजाब के शहरों का तापमान

  • अमृतसर- शहर का अधिकतम तापमान बीते शुक्रवार 40.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। लेकिन आज तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • जालंधर- शहर का अधिकतम तापमान बीते दिन 38 डिग्री दर्ज किया गया। आज यही तापमान तकरीबन 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा और 41 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है।
  • लुधियाना- शुक्रवार का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आज ये तापमान तकरीबन 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। अनुमान है कि आज लुधियाना का तापमान 43 डिग्री के करीब रह सकता है।
  • पटियाला- बीते दिन अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। अनुमान है कि आज ये तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • मोहाली- शुक्रवार का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *