Jalandhar News: खालिस्तानी आतंकी ​​लांडा हरेके के तीन साथियों को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान से हथियार मंगवाते थे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब की जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कनाडा (Canada) में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह (Lakhbir Singh) उर्फ ​​लांडा हरेके के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर की IBT Overseas Education के हरप्रीत और प्रदीप के खिलाफ FIR

आरोपी लांडा के जबरन वसूली नेटवर्क, पाकिस्तान (Pakistan) से आने वाले हथियारों, ड्रग्स और अन्य अपराधों की देख रेख करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जालंधर से ही गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

Jalandhar News: खालिस्तानी आतंकी ​​लांडा हरेके के तीन साथियों को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान से हथियार मंगवाते थे

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तीनों के कनाडा में छिपे आतंकी लखबीर लांडा से लिंक मिले हैं। तीनों आरोपी संगठित अपराध और जबरन वसूली का बड़ा नेटवर्क चला रहे थे। सभी तथ्यों की जांच के बाद जालंधर पुलिस ने ट्रैप बिछाया था।

पाकिस्तान से हथियार की खेप मंगवाई

जिसके बाद एक-एक कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीजीपी यादव ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को विदेशी हैंडलरों ने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य को खत्म करने का काम सौंपा था। आरोपियों ने कई बार पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियारों की खेप भी मंगवाई थी।

पुलिस ने UAPA के तहत दर्ज किया केस

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी करीब 35 से ज्यादा मामले नशा तस्कर, हथियार तस्कर, जबरन वसूली और अन्य जघन्य मामले दर्ज हैं।

डीजीपी ने कहा- आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी लांडा से कैसे बात करते थे और पाकिस्तान में किस हथियार व नशा तस्कर के साथ लिंक में थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *