Punjab News: CM मान ने इन अधिकारियों की ली क्लास, मीटिंग में इस बात पर फोकस किया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAM) को मिली हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) मंगलवार को लुधियाना लोकसभा के अधीन आते सभी विधायकों, हल्का इंचार्जों, चेयरमैन व डायरेक्टर के पद पर लगाए गए पार्टी नेताओं की क्लास लेंगे।

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर गृह, राजनाथ को रक्षा, देखें विभागों की लिस्ट

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ऑफिस से सभी संबधितों को आज दोपहर 2.30 बजे हल्का वाइस रिपोर्ट लेकर पहुंचने के लिए कहा गया है।

मुख्य फोकस इस बात पर रहेगा

मुख्यमंत्री के बाद पार्टी के नेशनल जनरल सेक्टरी डा. संदीप पाठक भी उक्त सभी के साथ मीटिंग करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस मीटिंग में मुख्य फोकस इस बात पर रहेगा कि सवा दो साल तक जनहितेशी फैसले लेकर लागू करने के बाद भी आप का वोट बैंक 2022 के मुकाबले क्यों कम हुआ?

यह भी पढ़ें: जालंधर की IBT Overseas Education के हरप्रीत और प्रदीप के खिलाफ FIR

पार्टी पदाधिकारियों से इस बात की फीडबैक ली जा रही है कि क्या लोग सरकार के कार्यों से संतुष्ट नहीं या फिर हल्का स्तर पर विधायकों की कार्य शैली लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रही।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *